Breaking News

सौरव गांगुली बनेंगे त्रिपुरा के ब्रांड एंबेसडर

24 May, 2023 1120

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब त्रिपुरा (Tripura) पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर्व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का नाम सामने आया है। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और इसके साथ ही राज्य की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने सचिव पर्यटन उत्तम कुमार चकमा और निदेशक तपन कुमार दास के साथ मंगलवार को गांगुली से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें उत्तर पूर्वी राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा। चौधरी ने कहा कि दादा के हाव-भाव से बहुत खुश और प्रभावित हूं। उन्होंने सहर्ष प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उम्मीद है कि अगर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं , सौरव गांगुली कुछ महीनों में हमारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए हमारे प्रिय सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है। बता दें कि सौरव गांगुली के नाम से त्रिपुरा को अनेक फायदा हो सकता है।

अन्य खबरे