आईपीएल 2025: पंजाब और बेंगलुरू के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में शुमार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद आज से क्वालीफायर मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। क्वालीफायर के पहले मैच में आरसीबी और पंजाब आमने-सामने होगी। और जो टीम आज का मुकाबला जीतेगा वह आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। टॉप-2 में स्थान मिलने के बाद, दोनों टीमें खेलने के लिए स्वतंत्र होंगी क्योंकि हार की स्थिति में भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।
वहीं इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, जो टीम हारेगी उसे फाइनल के लिए एक और मौका मिलेगा। पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब एक अलग ही अंदाज में दिख रही है। वहीं, आरसीबी के लिए यह स्टेज कोई नया नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी कोशिश टाइटल का सूखा खत्म करने की होगी। यदि हम पंजाब की बात करें तो पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की तो दोनों ही खिलाड़ी शानदार लय में हैं।
वहीं, मध्यक्रम में जोस इंग्लिश और अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की है. इंग्लिश ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अच्छी लय में हैं। जबकि प्लेऑफ में चहल की भी वापसी हो सकती है। वही बात अगर आरसीबी की करें तो जोश हेज़लवुड इस मैच में वापसी कर सकते हैं। उससे अच्छी बात जितेश शर्मा के फॉर्म में आने की है। पिछले मैच में जितेश ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और मिडल ऑर्डर को मजबूती दी।
वहीं, आरसीबी ने लीग चरण में इसी मैदान पर पंजाब को हराया था, जिससे उनके इरादे मजबूत होंगे। वैसे इस साल आरसीबी ने एक बड़ा रिकॉर्ड ये भी बनाया है कि एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक गेम जीते हैं। आरसीबी ने इस साल घर से बाहर खेले गए सभी 7 मैच अपने नाम किए हैं। जिसके चलते आरसीबी का पलड़ा भारी दिख रहा है। पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ जिस तरीके का क्रिकेट आरसीबी ने खेला है उसने टीम के कॉन्फिडेंस को और बढ़ा दिया है।
विराट कोहली और फ़िल साल्ट पर एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब के बीच अबतक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 बार आरसीबी ने मैच जीते हैं जबकि पंजाब की टीम 18 बार मुकाबले जीती है। यानी दोनों टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो तगड़ी टक्कर देखने को मिलती है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ के मुल्लामपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये क्रिकेट स्टेडियम पहली बार इतने बड़े आयोजन की मेजबानी कर रहा है।
ऐसे में पुलिस प्रशासन फैन्स की भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि मैच का आयोजन सुचारू रूप से हो सके। स्टेडियम के भीतर और बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद आईपीएल के शेड्यूल में फेरबदल किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार- मुल्लामपुर में गुरुवार को क्वालिफायर 1 और शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच का आयोजन होगा। स्टेडियम में सुरक्षा के तहत पुलिस बल में करीब 65 गजेटेड अधिकारी और 2500 से ज्यादा जवान तैनात हैं।
बता दें कि मौसम ने भी करवट ली है और भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे मे फैंस के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि यदि क्वालिफायर 1, क्वालिफायर 2 और एलिमिनेटर अगर खराब मौसम या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाते हैं, तो क्या होगा? आखिर कैसे किसी टीम को आईपीएल फाइनल का टिकट मिलेगा? अगर मैच नहीं हो पाए तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी और खिताब किसके नाम होगा। बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व-डे की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, हालांकि फाइनल के लिए रिजर्व-डे उपलब्ध रहे हैं।
आईपीएल 2025 फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 1 या क्वालिफायर 2 मैच रद्द होते हैं, या कोई परिणाम नहीं आता है तो 22 मई 2025 से आईपीएल की नई प्लेइंग कंडीशंस लागू हुई। जिसमें कुल मिलाकर 115 पेज है। इसके 29 नंबर पेज पर इस बारे में जानकारी दी गई है। नियम के मुताबिक संबंधित टीमें एक सुपर ओवर खेलेंगी और यदि आवश्यक हुआ तो आगे और सुपर ओवर खेले जाएंगे, ताकि यह तय किया जा सके कि उस मैच की विजेता टीम कौन होगी।
हालांकि यदि सुपर ओवर या समय रहते अन्य सुपर ओवर कराना संभव न हो, तो उस स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी जो संबंधित नियमित सीजन के अंत में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही हो। वहीं अगर आज का मैच यदि किसी कारण रद्द होता है तो पंजाब फाइनल में पहुंच जाएगी। क्यों की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी और उसे ही विजेता माना जाएगा। बरहाल दर्शकों को बेसब्री से इस मैच का इंतजार है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश इसमें बाधा ना बने।