Breaking News

BCCI ने महिला क्रिकेट खिलाडी को 50 लाख देने का घोषणा किया है

22 Jul, 2017 2000

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत फाइनल में पहुंची। भारत ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल  में अपनी जगा बना ली।  इस पुरे  विश्वकप में महिला क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे खुश होकर  बीसीसीआई ने सभी महिला क्रिकेटर को 50-50 लाख रुपए इनाम में देने की घोषणा की है। वहीं सपोर्ट स्टाफ को भी 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे। हरमनप्रीत कौर ने सेमीफइनल में महज 115 गेंदों में 171 रन की पारी खेली थी। कौर ने 20 चौंके और 7 छक्के लगाए थे । 

महिला भारतीय टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। भारत इससे पहले 2005 में फाइनल में पंहुचा था। जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था लेकिन उस दौरान भारत हार गया था। ऐसे में इस बार भारत फाइनल में जैसे भी प्रदर्शन करे लेकिन उससे पहले ही बीसीसीआई ने भारत की इस उपब्लधि से खुश होकर इनाम का ऐलान कर दिया है। 
गौरतलब है कि पुरुष टीम के मुकाबले महिला क्रिकेटरों की कमाई बेहद कम है। ये पहली बार है जब महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर यानी 100 डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक भत्ता देना शुरू किया गया है।  
23 जुलाई को भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा।  यह मैच लंदन के लॉर्ड्स में होने वाला है।भारत ने 1983 में  पुरुष क्रिकेट विश्वकप जीता था। अगर टीम इंडिया जीत  जाती है तो यह पहला मौका होगा जब भारत महिला क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।  पुरे हिंदुस्तानीयों की नज़र  टीम इंडिया पर है। Read Sports News in Hindi.

 

अन्य खबरे