Breaking News

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती

27 Oct, 2025 295

भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का एक ज़बरदस्त कैच लपका, लेकिन कैच लेते समय उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
 

बीसीसीआई ने उनके चोट के बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें पसलियों में चोट लगी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम श्रेयस की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है।

श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लपकते समय बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लग गई। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर सिडनी में श्रेयस के साथ रहेंगे और उनकी प्रगति का रोज़ाना आकलन करेंगे। 

इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पसलियों में चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद अय्यर को आईसीयू में चिकित्सा सहायता मिल रही है। बताया गया है कि श्रेयस को ठीक होने के बाद दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा क्योंकि रक्तस्राव से होने वाले संक्रमण को फैलने से रोकना ज़रूरी है।

अन्य खबरे