Breaking News

आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई में मारा गया अल-सूडानी

27 Jan, 2023 742

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
सोमालिया (Somalia) के उत्तरी इलाके में एक अभियान में अमेरिकी सेनाओं ने वहां जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट (jihadist organization Islamic State) के दुर्दांत सरगना बिलाल-अल-सूडानी (bilal-al-sudani) को एक अभियान में मार गिराया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड-जे-ऑस्टिन तृतीय ने इस अभियान की पुष्टि की है। सूडानी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) के नेटवर्क का मुख्य संचालक और समन्वयक था। उसे अफ्रीका में ISIS की गतिविधियों और उसके वित्त पोषण का सूत्रधार माना जाता था। अमेरिका के ऑस्टिन ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों को सोमालिया में आईएसआईएस के सदस्यों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इस कार्रवाई में सूडानी और उसके कई साथी मारे गए। बयान में उन्होंने कहा कि इस अभियान से अमेरिका और उसके भागीदार देशों का वातावरण पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है। अमेरिकी प्रशासन देश और विदेश में अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोमालिया में आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान की सफलता के लिए अमेरिकी खुफिया तंत्र से जुड़े लोगों और उनके साथ सहयोग करने वाली अन्य एजेंसियों तथा सेना के जवानों का आभार जताया है ताकि उनका मनोबल बढ़ा रहे।

अन्य खबरे