इटली में झील से निकला 1950 का डूबा गांव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इटली में झील के नीचे से 160 घरों वाला गांव मिला है। जानकारी के अनुसार जब झील का पानी कम हुआ तब ये गांव नजर आया। खबर के मुताबिक इटली की झील से दशकों बाद बाहर निकले इस गांव का नाम कुरोन है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये गांव कभी-कभी ही नजर आता है, जिसके चलते इसे भूतिया गांव कहा जाता है। 1950 में इस गांव में बिजली संयंत्र की स्थापना की गई थी, उसी समय इस गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसमें ये गांव पूरी तरह तबाह हो गया था। इटली की झील के डूबे इस गांव को लेकर क्यूरॉन नाम से एक वेब सीरीज भी बनी है, इसके अलावा इस गांव पर एक किताब लिखी गई है, जिसमें गांव की पूरी कहानी को बताया गया है। ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के साथ इटली की सीमा के पास बसी झील को अब एक जलाशय की मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से निकाला जा रहा है। जैसे-जैसे जल स्तर घट रहा है, 160 घरों वाला गांव उभर रहा है। आमतौर पर 14वीं सदी की चर्च की मीनार पानी से बाहर निकल आई है, लेकिन जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, तो झील के नीचे से इस गांव की गुफाएं और दीवारें दिखाई दे रही हैं। यहां की रहने वाली एक महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पुराने घरों के मलबे पर चलना एक अजीब एहसास था। उसने बताया कि ये क्षेत्र हाइकर्स के लिए काफी लोकप्रिय है, जिनके द्वारा गांव की भयानक तस्वीरों को शोसल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि वह कुरोन नाम के गांव के अवशेष हैं, जो दशकों से डूबे हुए थे, इटली में लेक रेसिया की निकासी करते हुए मिले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद यह पूरा चर्चा का विषय बन गया है।