Breaking News

पालघर : ट्रक ने 14 भेड़ों को कुचला

24 Dec, 2021 815

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

 

 

मुंबई (mumbai) से सटे पालघर (palghar) जिले के मनोर में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ. यह हादसा पालघर-मनोर रोड पर स्थित वाघोबा दर्रे के पास हुआ है, जहां 14 भेड़ों की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाघोबा दर्रे के पास सड़क के किनारे भेड़ों के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। तेज रफ्तार से आ रहे इस ट्रक का नंबर एमएस 48 टी 0942 बताया जा रहा है, जिसकी चपेट में आने से 14 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनोर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भेड़ों के शव को रोड से हटाया साथ ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में  लिया है फिलहाल मामले की जांच जारी है.

अन्य खबरे