Breaking News

एलन मस्क को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

29 Jan, 2024 635

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट एलन मस्क को पछाड़ते हुए अमीरी के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है। फोब्र्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 207 बिलियन डालर (करीब 17.20 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 204 बिलियन डालर (करीब 16.96 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं जेफ बेजोस करीब 15.04 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। भारत का कोई भी बिलेनियर इस लिस्ट में टॉप टेन में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर हैं और कुल 104 बिलियन डॉलर (करीब 8.64 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया भर में 11वें स्थान पर हैं। वहीं गौतम अडानी लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 75 बिलियन डॉलर (6.23 लाख करोड़ रुपए) है। बता दें कि बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड का ग्रुप मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी प्रतिस्पर्धी से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है। एलवीएमएच की 60 सहायक कंपनियों के 75 लग्जरी ब्रांड्स हैं। बता दें कल तक मस्क सबसे अमीर माने जाते थे।

अन्य खबरे