Breaking News

कश्मीर मुद्दे पर इमरान के बिगड़े बोल

22 Oct, 2018 1652
संवाददाता/in24न्यूज़।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के मसले पर अपने बिगड़े बोल से ये साबित  कि भारत के प्रति उनके मन  रहा है. पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगम जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर विस्फोटक के बाद छह नागरिकों के मौत की निंदा की.

पीएम इमरान ने ट्विटर पर कहा, भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष कश्मीरियों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. इस समय भारत को समझना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार बातचीत के माध्यम से कश्मीर विवाद को हल करने के लिए इसे आगे बढ़ना चाहिए.गौरतलब है कि रविवार को दक्षिण कश्मीर जिले के लारु में मुठभेड़ के दौरान हुए एक विस्फोट में छह कश्मीरी मारे गए थे. इससे पहले, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.

अन्य खबरे