Breaking News

जो राम मंदिर में जाएगा वह मुसलमान बनकर बाहर निकलेगा : जावेद मियांदाद

22 Nov, 2023 528

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का एक पुराना वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अयोध्या राम मंदिर पर अपने विवादित बयान में कहते हुए वे दिख रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बहुत अच्छा काम किया है। राम मंदिर में जो जाएगा, मुस्लिम बनकर बाहर निकलेगा। 90 के दशक में जब जावेद मियांदाद क्रिकेट खेला करते थे तो बाकी देशों के खिलाड़ियों का मजाक बनाना उनकी आदत थी। भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के साथ उनकी अक्सर लड़ाईयां होती रहती थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेनिस लिली की नकल उतारते हुए भी उन्हें देखा गया। लेकिन, रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने अपनी इन हरकतों को नहीं छोड़ा। हाल ही में एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम के पाक न जाने वाले बीसीसीआई के फैसले पर मियांदाद ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। अब अयोध्या राम मंदिर को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि जो भी हिन्दू राम मंदिर में जाएगा, मुस्लिम बनकर ही बाहर निकलेगा। वीडियो में वह कह रहे हैं कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है। ये उनके देश वालों के लिए अच्छा है, लेकिन हमारे लिए नहीं। हालांकि अब मैं आपको गहराई से बताता हूं कि यह हमारे लिए कैसे अच्छा है। इन्होंने एक मस्जिद को जो मंदिर बनाया है, मेरा ईमान है कि जो भी उस मंदिर में जाएगा मुस्लिम बनकर बाहर निकलेगा। मुझे तो बहुत खुशी हो रही है कि वैसे काम तो आपने गलत किया लेकिन, आपको नहीं मालूम कि आपने क्या किया है। बता दें कि जावेद मियांददाद के इस वीडियो पर अबतक बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

अन्य खबरे