Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार और रिहा

15 Jun, 2023 546

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सीक्रेट डॉक्यूमेंट (secret document) मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मियामी कोर्ट (miami court) में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। करीब 45 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान ट्रंप ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया। सुनवाई के बाद उन्हें सशर्त रिहाई (release) मिल गई। सुनवाई के दौरान न ही ट्रंप से उनका पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया और न ही उनकी यात्राओं पर किसी तरह की रोक लगाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक शर्तों के साथ मिली इस रिहाई के दौरान ट्रंप को कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। अदालत ने फिलहाल उन पर अपने सहयोगी वॉल्ट नौटा (Walt Nauta) से बात करने पर रोक लगा दी है। ट्रंप अपने निजी विमान से मियामी पहुंचे थे। वह भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को तड़के करीब डेढ़ बजे मियामी कोर्ट पहुंचे। यहां उन्हें गिरफ्तार कर पेश किया गया था, लेकिन कार्रवाई खत्म होते ही ट्रंप को रिहा कर दिया गया। बता दें कि ट्रंप के लिए यह बड़ी राहत है।

अन्य खबरे