Breaking News

तालिबान के दो सौ से अधिक आतंकियों को अमेरिका ने किया ढेर

08 Aug, 2021 878

संवाददाता/in24 न्यूज़।
तालिबान के दो सौ से अधिक आतंकियों को अमेरिका ने ढेर कर दिया है। गौरतलब है कि अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने अफगानिस्तान के जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबरगन में आतंकवादी संगठन तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं, जिनमें दो सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने शनिवार देर रात ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने आज शाम जवज्जान प्रांत की राजधानी शेबरगन में तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले किये, जिनमें 200 से अधिक आतंकवादी मारे गये। हवाई हमले में बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के हथियार, गोला-बारूद और सौ से अधिक वाहन नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विमानों को निमरूज, जवज्जान, कंधार, हेरात, लश्करगाह और हेलमंद प्रांतों पर तालिबान की पकड़ कमजोर करने के लिए भेजा गया है। बता दें कि तालिबान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत निमरूज और उत्तरी प्रांत जवज्जान पर कब्जा कर लिया है। निमरूज की राजधानी जरंज वर्ष 2016 के बाद पहला ऐसा प्रांतीय केंद्र बन गई है, जिस पर तालिबान ने कब्जा किया है। बता दें कि अमेरिका ने अभी भी तालिबान की बदनियति पर नज़र बनाए रखा है।

अन्य खबरे