Breaking News

दिव्यांग महिला की रेप के बाद हत्या

11 Apr, 2022 1091

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक 58 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक किशन यादव नाम के आरोपी ने पहले रात को मानसिक रूप से कमजोर महिला को घसीटा और सुनसान जगह पर जाकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी। इसके बाद उससे मारपीट की। दिव्यांग महिला की मौत के बाद उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। पुलिस की तरफ से इस गंभीर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 

अन्य खबरे