Breaking News

दो भारतीय छात्राओं पर लंदन में चाकू से हमला, एक की मौत

15 Jun, 2023 799

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब भारतीय विद्यार्थी लंदन (London) में भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां के वेम्बली स्थित नील क्रिसेंट में हैदराबाद की दो छात्राओं पर चाकू से हमला किया गया। हमले में 27 साल की कोंथम तेजस्विनी रेड्डी (Kontham Tejaswini Reddy) नाम की स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय दूसरी छात्रा अखिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंथम तेजस्विनी उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी। वह यहीं पर अपने दोस्तों के साथ रहती थी। ब्राजील के एक नागरिक ने तेजस्विनी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया। तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से 24 साल के युवक और 23 साल की युवती को गिरफ्तार किया था। बाद में युवती को छोड़ दिया। युवक पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के बाद पुलिस को एक और संदिग्ध आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने केवेन एंटोनियो लौरेंको (Keven Antonio Lourenco) नाम के शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा था, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अबतक यह साफ़ नहीं हुआ है कि आखिर हत्या क्यों की गई!

अन्य खबरे