Breaking News

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में करीब 21 की मौत

13 Jul, 2019 1447
 
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बारिश ने कई स्थानों पर भूचाल सा ला दिया है. गौरतलब है कि नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और हुए भूस्खलन में करीब 21 की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य लापता हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस दौरान करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि 50 लोगों को बचा लिया गया है. नेपाल आपातकालीन कार्यसंचालन केंद्र के प्रमुख बेद निधि खानल ने बताया कि देशभर में 200 से अधिक स्थानों की पहचान मॉनसून संबंधित आपदाओं के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्र के रूप में की गई है. बचाव दल, राहत कार्यो व खोज और बचाव कार्यो का संचालन कर रहे हैं.

अन्य खबरे