Breaking News

पाकिस्तान के लाहौर में विस्फोट से दो की मौत और 17 घायल

23 Jun, 2021 1076

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्‍तान के लाहौर में बिस्फोट के बाद दो लोगों की मौत और 17 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के घर के बाहर हुआ है। फिलहाल घटनास्‍थल पर राहत और बचावकर्मी पहुंच गए हैं और सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। विस्‍फोट इतना जोरदार था कि इमरात के आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए हैं। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच भारतीय खबरों में दावा किया गया है कि घटनास्‍थल के पास ही आतंकी हाफिज सईद का भी घर है। विस्‍फोट की गूंज आसपास में काफी दूर तक सुनी गई। अभी तक विस्‍फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि राहत और बचावकर्मी अब भी लगे हुए हैं।

अन्य खबरे