Breaking News

पाकिस्तान में मंदिर पर फिर हमला

22 Dec, 2021 775

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान में मंदिरों पाए असुरक्षा की तलवार लटकी हुई है। कराची के रणछोड़ लाइन इलाके में सोमवार को हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश कर हिंदू देवी जोगमाया की मूर्ति को हथौड़ा मारकर नष्ट कर दिया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ ईशनिंदा से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना की निंदा करते हुए इसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरकार समर्थित आतंक बताया है। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर हमले बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लगातार इसकी निंदा की है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यकों को भरोसे में कैसे लेती है।

अन्य खबरे