Breaking News

पार्क में मस्ती करते दिखे तालिबान के लड़ाके

17 Aug, 2021 794

संवाददाता/in24 न्यूज़
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आ रही खबरें डरा देने वाली हैं। तालिबान के आने से घबराए और डरे हुए लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। हवाई जहाज के टायरों से लटक रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें हताश लोग देश छोड़ने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। वहीं दूसरी और कुछ ऐसे वीडियो भी हैं जिनमें तालिबान के लड़ाके मस्ती करते दिख रहे हैं। कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें तालिबान के लोग मनोरंजन पार्क में झूला झूलते हुए दिख रहे हैं। दोनों तरह के वीडियो एकदम विपरीत हैं। लेकिन दोनों तरह के वीडियो एक ही देश के हैं और एक ही स्थिति से प्रभावित लोगों के हैं। काबुल पर कब्जा करने के एक दिन बाद, अफगान लड़ाके अफगानिस्तान के एक मनोरंजन पार्क में सवारी का आनंद लेते दिख रहे हैं। तालिबान सैनिक हाथों में हथियार लिए इलेक्ट्रिक बंपर कारों की सवारी करते देखे गए। एक अलग वीडियो में वे पार्क में घोड़ों की सवारी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहां की स्थिति वायरल वीडियो के बिलकुल विपरीत है। दरअसल अफगानिस्तान के लोगों में भय की भावना है। वहां सैकड़ों युवा अपने परिवारों को लेकर देश से निकलना चाहते हैं।

अन्य खबरे