Breaking News

पीएम मोदी को मिला अमेरिका से निमंत्रण

01 Feb, 2023 734

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज भारत पूरी दुनिया में अपनी तरक्की को लेकर चर्चे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका यात्रा (America trip) का न्यौता आया है। दोनों देशों के प्रशासन ने इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार भी कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के अधिकारी जून-जुलाई की उपयुक्त तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं, जब न केवल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के दोनों आयोजित होने हैं, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की के पास भी कोई पूर्व नियोजित अंतरराष्ट्रीय यात्रा और घरेलू व्यस्तता नहीं है। बता दें कि पीएम मोदी अमेरिका में भी काफी लोकप्रिय हैं। 

अन्य खबरे