हाइवे पर अचानक लैंड हुआ विमान
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अगर सड़क पर अचानक विमान लैंड करने लगे तो जाहिर है हर कोई चौंक जाएगा! मगर एक पायलट अपनी सूझबूझ से बड़े से बड़े विमान हादसों को रोक सकता है. विमान में किसी तरह की खराबी या कमी आने पर पायलट ही उसे सुरक्षित लैंड करा सकता है. फिर चाहे वो एयरपोर्ट हो या हाइवे. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक विमान को हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करते देखा जा सकता है. जिस वक्त विमान हाइवे पर इमरजैंसी लैंडिंग कर रहा था तब सड़क पर दर्जनों तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ रही थीं लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी. हालांकि इस दौरान एक कार विमान से टकरा गई, बावजूद इसके किसी को कोई चोट नहीं आई. इस दौरान पायलट ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और किसी बड़े हादसे को होने से रोक लिया. सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और पायलट की जमकर तारीफ कर रहा है. ये वीडियो अमेरिका के मिनेसोटा राज्य से सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाइवे पर तमाम गाड़ियां तेज रफ्तार से जा रही है. तभी अचानक एक विमान हाइवे पर लैंड करने लगता है. हाइवे के जिस स्थान पर विमान लैंड करता है वहां कई कारें भी दौड़ रही हैं. विमान इन्हीं कारों के बीच जमीन पर उतर आता है. इसी दौरान एक एसयूवी कार विमान से टकरा जाती है. इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई. ‘मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट’ ने घटना का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बीती रात एक प्लेन 35डब्ल्यू हाईवे) पर लैंड हुआ. हमें खुशी है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. जाहिर है अगर ये हादसा में बदलता तो भारी नुक्सान हो सकता था.