Breaking News

हॉलीवुड पर भी कोरोना वायरस का हमला

12 Mar, 2020 303

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस ने दुनिया भर को डरा कर रख दिया है. अब तो यह कहतरनाक और जानलेवा वायरस हॉलीवुड तक पहुँच गया है. बता दें कि इसके संक्रमण से अबतक 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस की चपेट में आम नागरिकों से लेकर खास लोग भी आ रहे हैं. पहले ब्रिटेन की स्वास्थ मंत्री को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और अब हॉलीवुड के एक अभिनेता और उनकी पत्नी को भी कोरोना वायरस के संक्रमित होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीता विल्सन भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. इस बात की पुष्टि खुद अभिनेता टॉम हैंक्स ने की है. उन्होंने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. टॉम हैंक्स ने लिखा है कि उनका और उनकी पत्नी और अभिनेत्री रीता विल्सन का कोरोना वायरस पॉजिटिव टेस्ट आया है.

अन्य खबरे