Breaking News

अपहरण के बाद नाबालिग से गैंगरेप

22 May, 2020 761

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, बल्कि इसका फायदा उठा कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में हैरान करने वाला मामला मुजफ्फरनगर में सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले युवती को अपहरण किया और उसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बारे में थाना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि ये वारदात जिले के पुरकाजी इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक तीन युवकों ने 15 साल की लड़की का कथित तौर पर उसके घर से मौका देख कर अपहरण कर लिया, युवती का अपहरण करके उसे एक वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को सामने आई जब लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। गौतम ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक अन्य घटना में दो युवकों को 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबरे