Breaking News

अफेयर के शक में शौहर ने नींद में सोयी बीवी की जान ली

23 Oct, 2023 862

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शक की वजह से उत्तर प्रदेश के मेरठ के तारापुरी इलाके में एक शौहर ने कथित तौर पर अपनी बीवी पत्नी का उस समय गला काट दिया जब वह अपने घर में सो रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय महिला तस्लीम को सुबह उसकी खाट पर खून से लथपथ मृत पाया गया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस फिलहाल मामले में 54 वर्षीय पति इसरार को पकड़ने की कोशिश कर रही है। लिसाड़ी गेट स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जितेंद्र सिंह ने कहा कि तसलीम के बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इसरार ने अपनी पत्नी तसलीम की उस समय हत्या कर दी, जब वह अपने घर पर सो रही थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। अब तक की जांच के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इसरार को तसलीम के किसी और रिश्ते में होने का शक था, जिसके चलते उनके बीच अक्सर बहस और झगड़े होते थे। पुलिस ने बताया कि घटना की रात भी इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इनकी शादी करीब 35 साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्लीम की मौत की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे