Breaking News

आईपीएस के बेटे ने खुद को मारी गोली

28 Dec, 2018 1314

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

काम के बोझ से अक्सर पुलिसकर्मियों में निराशा और कुंठित होने की खबरें आती रहती हैं, मगर झारखण्ड के रांची में जो हुआ उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे क्योंकि वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर तदाशा मिश्रा के 27 वर्षीय बेटे अमितेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली. गौरतलब है कि तदाशा मिश्रा के बेटे ने अपने आवास पर गार्ड से पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी है.. उसे मेडिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार आज सुबह तदाशा मिश्रा के बेटे अमितेश मिश्रा ने गार्ड दिलीप कुमार सिन्हा से पिस्टल लेकर खुद को गोली मार ली, हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोली क्यों मारी। 

अन्य खबरे