इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, 6 गिरफ्तार
संवाददाता/ in 24 न्यूज़।
भारत सहित दुनिया भर में ऑनलाइन ठगी (online frud) के मामले दिन दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही है लेकिन वो नाकाफी साबित हो रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई का रहने वाला एक बुजुर्ग शख्स ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है. इस युवक से इंश्योरेंस पॉलिसी (insurance policy) के नाम पर 21 लाख रुपये ठग लिए गए. जिसके बाद युवक ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो, एक चौकानें वाले मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत के अनुसार लाकडाउन में एक एक बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने पीड़ित से संपर्क किया था। प्रतिनिधि ने यह दावा किया था कि वह हैदराबाद में कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि है। उसने पीड़ित को एक एक आनलाइन पॉलिसी बेची।और इंश्योरेंस कंपनी के कथित मेल से प्रस्तावित दस्तावेज भेजे।
शिकायतकर्ता को पॉलिसी के नाम पर करीब 72 लाख रुपये का प्रॉफिट का लालच दिया गया. इसके अलावा 12 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन,और आजीवन पेंशन का सपना दिखाया गया. इसके एवज में शिकायतकर्ता से 18 रुपये लिए गए। पैसे पाने के बाद न तो संबंधित कंपनी और न ही उसके प्रतिनिधि का कोई पता चला. पुलिस ने बताया की यह एक अंतर्राज्यीय गिरोह है जो इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता था. पुलिस ने अपनी जांच में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही दो बैंक खातों को फ्रीज करने के साथ 5 मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए है। यही नहीं पुलिस ने लोगों को सावधान और जागरूक रहने की अपील भी की.