Breaking News

कार में आग लगने से एक की मौत दो घायल

21 Nov, 2021 788

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे का मामला यूपी से आया है। बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के बाद आग लग गयी जिसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह बुलंदशहर से शिकारपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई तथा आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगने से कार चालक अंदर ही फंस कर झुलस कर मर गया जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें खुर्जा से इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। खुर्जा देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक्सीडेंट की आवाज सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं ग्रामीणों ने कार सवार वरुण, आकाश को वक्त रहते कार से बाहर निकाल लिया। दोनों को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे