Breaking News

कुख्यात लाल चंदन तस्कर बादशाह मलिक गिरफ्तार

22 Dec, 2021 1070
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है, जिसमें लाल चंदन तस्करी (red sandal wood) के मामले में गिरफ्तार भारत के सबसे बड़े तस्कर बादशाह मलिक को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट (pmla court) में पेश किया। कोर्ट ने 24 दिसंबर तक बादशाह मलिक को ईडी की हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें कि बादशाह मलिक को ईडी ने मुंबई के कुर्ला इलाके से गिरफ्तार किया था. दरअसल चंदन की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बादशाह मलिक को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन की अवैध तस्करी के लिए विदेशों से 3 करोड़ 12 लाख रुपए की तस्करी की बात सामने आने के बाद बादशाह के खिलाफ जांच शुरू की गई थी, इतना ही नहीं ईडी को देश और विदेश में बड़े पैमाने पर होने वाली चंदन की तस्करी में बादशाह मलिक के शामिल होने का संदेह है.
 
चन्दन तस्कर बादशाह मलिक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने ये कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की ओर से साल 2015 में दर्ज किए गए तस्करी से जुड़े मामलों में की है. मलिक के कई वर्षों से लाल चंदन की तस्करी में शामिल होने की खबर प्रवर्तन निदेशालय को मिल रही थी. मलिक को करीब दो दशक पहले लाल चंदन की तस्करी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार भी किया गया था यानि हर बार गिरफ्तारी के बाद बादशाह मलिक जमानत पर जेल से छूट जाता और वापस आकर तस्करी की गतिविधियों में शामिल हो जाता, ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस बार लाल चंदन तस्कर बादशाह मलिक के खिलाफ ठोस प्रमाण देकर जांच एजेंसी उसके जमानत का विरोध करने में सफल हो पाएगी।

अन्य खबरे