सांप्रदायिक हिंसा और दंगों से ग्रस्त बिहार में अर्धसैनिक बलों की होगी तैनाती
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सांप्रदायिक हिंसा और दंगों से ग्रस्त बिहार (Bihar) के मामले में केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar)के बातचीत के बाद राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अर्धसैनिक बोलों की 10 और कंपनियों को तैनात किया जाएगा। इनमें SSB, CRPF और ITBP के जवान शामिल हैं। अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। बिहार हिंसा में अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि बिहार के सासाराम और नालंदा में शनिवार को भी हिंसा हुई। नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई। नालंदा में शुक्रवार को जहां हिंसा हुई थी वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर शनिवार को हिंसा हुई है। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब दोनों पक्षों से कोई वहां मौजूद नहीं था। जिन्हें गोली लगी है उनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक की मौत हो गई है। पुलिस पर भी पथराव हुआ है। नालंदा के बिहारशरीफ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बता दें कि इस माहौल से आम आदमी परेशानी महसूस कर रहा है।