Breaking News

खेलते-खेलते पानी की बाल्टी में गिर गया 10 वर्षीय लड़का, डूबने से हुई मौत

05 Nov, 2023 367

संवाददाता/in24news 

एक दर्दनाक खबर सामने आई है नवी मुंबई से, जहां अपने घर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी. घटना शनिवार शाम की है जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था. पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने लड़के के माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से कहा, वह गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा. बाल्टी से बाहर निकालने पर लड़का बेहोश था. सके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है. इससे पहले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में गणेश विसर्जन वाले दिन इसी तरह की एक घटना में एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. बच्चा पानी की टंकी में गिर गया था. 

अन्य खबरे