Breaking News

संगीत टीचर ने किया स्टूडेंट के साथ अश्लीश व्यवहार

19 Jun, 2017 1708
डोंबिवली में एक नाबालिग छात्रा ने अपने संगीत टीचर पर उसके साथ बुरे व्यवहार करने का आरोप लगा। इसके बाद संगीत टीचर के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। आरोपी का नाम राजू गोडा बेरा बताया जा रहा है। और उसपर आरोप है कि छात्रा के घर किसी के मौजूद न रहने पर टीचर ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय यह पीड़ित छात्रा अपने परिवार के साथ डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में रहती है। आपको बता दे कि पीड़ित लड़की की संगीत सीखने की इच्छा थी, तो छात्रा के घरवालों ने संगीत टीचर राजू गोडा बेरा को घर पर ही शिक्षा देने के लिए बुला लिया। घटना वाले दिन संगीत टीचर लड़की के घर गया।  पहले तो उसने लड़की से पियानो कि जानकारी बारे में प्रश्न पूछा साथ हि घर के हॉल में किसी के न रहने पर उसने लड़की के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद लड़की की शिकायत पर उसकी मां ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
 पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे