खड़ी लॉरी में आग लगी तो ज़िंदा जला एक शख्स
20 Jan, 2021
1016
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी में भयंकर आग लग गई। इस दौरान लॉरी में मौजूद एक व्यक्ति जिंदा जल गया। हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना के निजामाबाद के बोधन रोड पर लॉरी में भीषण आग लग गई। वाहन के अंदर मौजूद शख्स आग में फंस गया था जिसके कारण उसकी आग में जलने से मौत हो गई। पुलिस को संदेह था कि बैटरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के जांच शुरू कर दी है। लॉरी मालिक ने बताया कि वाहन पिछले कुछ दिनों से सड़क के किनारे खड़ा था और लॉरी चालक और क्लीनर सुरक्षित थे। इस बीच, अज्ञात व्यक्ति जो हादसे में जल गया था, उसका अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा दिया गया। आगे की जांच जारी है.