गैस कटर से एटीएम मशीनें काटकर नकदी उड़ाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चोरी करनेवाले अपने मकसद में कामयाब होने के लिए हर किस्म की तैयारी के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं. पूरी व्यवस्था के बाद ही चोर काम में आगे बढ़ता है. हैदराबाद पुलिस ने गैस कटर से एटीएम मशीनें काटकर नकदी उड़ा ले जाने के आरोप में एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य फरार है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत के मुताबिक कुछ दिन पहले अब्दुल्लापुरमेट और वनस्थलीपुरम में गैस कटर से एटीएम मशीनों को काटकर नकदी लूटकर जा रहे गिरोह के सदस्यों को देखकर शक हुआ तो पुलिस ने उनका से पीछा किया, लेकिन वे सभी एक अन्य सूमो में सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस चोरी के पीछे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के गैंग होने का पता लगाकर उसके सदस्यों को पकड़ा गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले सेक्योरिटी नहीं रहने वाले ATM का पता लगाने के साथ ही रेकी करते थे। बाद में लॉरी में गैस कटर लाने के साथ ही एटीएम में लगे सीसी कैमरों को काला कपड़े से ढक देते थे और मशीन को काटर उसमें मौजूद नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के पास से टाटा सूमो, 73 हजार की नकदी सहित एक ऑक्सिजन सिलेंडर बरामद किया है। तमिलनाडु, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश सहित राचकोंडा कमिश्नरेट में इस गैंग ने अब तक 11 एटीएम मशीनें लूटी है। वनस्थलीपुरम में रह रहे एक व्यक्ति के साथ मिलकर गिरोह के सदस्यों ने वनस्थलीपुरम एटीएम के पास रेकी की और उसके बाद चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से एटीएम सेंटरों में सेंट्रल अलार्म सिस्टम का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। बता दें कि एटीएम मशीन पर लगातार चोरों का या धोखाधड़ी करनेवालों की नज़र बनी रहती है.