चाकू की नोक पर अपहरण के बाद दुष्कर्म
27 May, 2020
1250
संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ कॉलोनी की एक युवती ने दो युवकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने अपने पड़ोसी उपेंद्र नोनिया व उसके दोस्त कतरास थाना अंतर्गत मलकेरा निवासी महेश नोनिया के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने प्राथमिकी बयान में युवती ने आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर 2018 को दोनों युवक चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर उसे मलकेरा ले गए थे। वहां नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान दोनों के दोनों ने मोबाइल पर इसका वीडियो भी बना लिया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों 2 साल से उनका यौन शोषण कर रहे हैं। विरोध जताने पर महेश नोनिया ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है।