Breaking News

चाय की दुकान में ट्रक घुसा छह की मौत

02 Nov, 2021 673

संवाददाता/in24 न्यूज़।
यूपी में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। यह घटना गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के चट्टी की है। यह हादसा तब हुआ जब एक बेकाबू ट्रक चाय की दुकान में घुस गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हालांकि, अब तक ट्रक के बेकाबू होने की वजह सामने नहीं आ पाई है। इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से छुड़ा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव (15), वीरेंद्र राम (45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर परिवार गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह मौके पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे