Breaking News

ट्रेन में महिला से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

26 Feb, 2021 3289

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ट्रेन में एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया. केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन में एक महिला के पास से 100 जिलेटिन स्टिक और 350 डिटोनेटर बरामद किए हैं. पैसेंजर ट्रेन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया. यह जखीरा चेन्नई-मंगलपुरम एक्सप्रेस में जब्त किया गया है. रेलवे पुलिस ने इस महिला को अरेस्ट कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. रेल अधिकारियों का कहना है कि यह मंगलापुरम एक्सप्रेस-02685 से यह विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. विस्फोटक पकड़े जाने पर महिला ने कहा कि वह कुआं खोदने के लिए जिलेटिन की छड़ें लेकर आ रही थी. कोझिकोड़ रेलवे स्टेशन पर मिले इस विस्फोटक को बालाकोट एयरस्ट्राइक से जैसे मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. महिला ने बयान दिया है कि वह कुओं को खोदने के लिए इसे ला रही थी और विस्फोटक उसी के लिए हैं. ट्रेन में विस्फोटक ले जाना गैरकानूनी है. अधिक जानकारी की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार महिला तमिलनाडु के वेल्लोर के पास काटपाडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी. जिस सीट पर वह बैठी थी, उसके नीचे उसने विस्फोटक ढेर जमा कर रखे थे.अधिकारियों के मुताबिक, महिला कन्नूर जा रही थी. पिछले साल सितंबर में कन्नूर के पोनिम चूल में विस्फोट हुआ था, जिसमें कथित तौर पर स्टील बम बनाए गए थे. बता दें कि इस तरह का मामला सामने आने पर सुरक्षा का पोल खुलकर रह जाता है. 

अन्य खबरे