Breaking News

तीन ननद ने ज़हर खाकर जान दी, भाभी की हालत गंभीर

09 Apr, 2020 1286

संवाददाता/in24 न्यूज़
आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रही है. इसी बीच राजस्थान के सिरोही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार सुबह एक शादीशुदा महिला और तीन ननदों ने जहर खा लिया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं उन तीन लड़कियों की भाभी अभी जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। तीनों मृतकों के भाभी ज्योत्सना के शुरुआती इलाज के बाद गुजरात के पालनपुर में रेफर किया गया है। मृतक तीन बहनों की पहचान पुष्पा,शकुंतला और ऊषा घांची के तौर पर हुई। तीनों  ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार झाड़ोली गांव में कालूराम घांची के परिवार में एक बेटा गोपाल और तीन बेटियां  पुष्पा, शंकुतला और उषा थीं। तीन में से दो बहनें, पुष्पा और शकुंतला की शादी गांव के पास में ही जनापुरा चौराहा इलाके में गोपाल के ससुराल पक्ष में ही हो रखी थी, जबकि 16 साल की उषा की शादी नहीं हुई थी। पुष्पा और शंकुतला कुछ दिन पहले ही ससुराल से अपने मायके झाड़ोली में परिवार से मिलने आई थी। गोपाल की पत्नी ज्योत्सना भी रिश्ते में पुष्पा व शकुंतला की की भाभी लगती थी। उनके बीच अक्सर घरेलू बात को लेकर अनबन होती रहती थी, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। पालनपुर हॉस्पिटल में एडमिट ज्योत्सना ने मजिस्ट्रेट व पुलिस को  दिए बयान में बताया कि छोटी-मोटी बात को लेकर बुधवार सुबह उसका अपनी ननदों से विवाद हुआ था। इस दौरान आवेश में आकर ननद पुष्पा, शंकुतला और उषा ने सल्फॉस की गोलियां खा ली। यह देख वह घबरा गई और बाद में उसने भी सल्फाश की गोलियां खा ली। तीनों बहनें ने खाकर अपने खेत की ओर निकल गईं। अचानक हुए घटनाक्रम से घबराकर उनकी भाभी ने भी सल्फॉस की गोलियां खाकर अपने पति को फोन किया। कुछ देर बाद गोपाल घर लौटा तो बेहोशी की हालत में पत्नी को हॉस्पिटल लेकर रवाना हुआ और पिता को फोन कर बताया कि तीनों बहनें भी घर पर नहीं है। इस पर कालुराम भी परिवार के लोगों के साथ घर की ओर रवाना हुआ तो रास्ते में नदी के पास तीनों बेटियों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद तीनों को पिंडवाड़ा के अस्‍पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिरोही रेफर किया गया। सिरोही में डॉक्टरों ने तीनों बहनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेहोशी की हालत में ज्योत्सना को पालनपुर रेफर किया गया। तीनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।

अन्य खबरे