Breaking News

दहिसर बैंक लूट मामला, कुत्ते ने पहुंचाया आरोपियों को जेल

31 Dec, 2021 720
संवाददाता/ in24 न्यूज़।
मुंबई (mumbai) के दहिसर (dahisar) इलाके में हुए एसबीआई बैंक (sbi bank loot) लूटपाट मामले में दहिसर पुलिस ने हत्या की गुत्थी को महज 8 घंटे के अंदर सुलझाते हुए कल ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस प्रवीण पडवल ने बताया कि इस मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम ने बैंक में छूटी आरोपी की चप्पल द्वारा डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा गया. उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से उस इलाके में पहुंची जहां दोनों आरोपी छिपे थे। इसके बाद मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों का नाम धर्मेंद्र यादव और विकास यादव है जो लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार अपने गांव उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से लेकर आए थे. मुंबई वेस्टर्न रीजन के एडिशनल कमिश्नर प्रवीण पडवल ने ये भी बताया कि कथित आरोपियों ने यूट्यूब (youtube) पर देखकर बैंक में चोरी करने की योजना बनाई थी, वहीं पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
 
 
 
बता दें कि कल यानी गुरुवार को उत्तर मुंबई के अंतर्गत आने वाले दहिसर इलाके में स्थित एसबीआई बैंक में ये दोनों आरोपी लूट के इरादे से हथियार लेकर घुस गए. ये दोनों किसी फ़िल्मी स्टाइल में वे दोनों नकाबपोश स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में घुसे और सीधे कॅश काउंटर के पास पहुंच गए, इससे पहले कि कैश काउंटर पर मौजूद कैशियर कुछ समझ पाता कि इन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर बन्दूक तानते हुए अपने साथ लाये बैग में रुपयों को भरना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच बैंक में निजी तौर पर काम करने वाला एक कर्मचारी उनके पास पहुंचा और उसने कथित लूटेरों का विरोध किया। जिसे विरोध करने पर कथित बदमाशों ने गोली मार दी, कथित बदमाशों की बंदूक से निकली गोली से संदेश गोमरे के अलावा एक शख्स और घायल हुआ है जो बैंक का सुरक्षा गार्ड बताया जा रहा है, जिसे आनन -फानन में शताब्दी अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसकी स्थिति अब ठीक बताई जा रही है लेकिन बुरी तरह से घायल संतोष गोमरे की अस्पताल में मौत हो गयी.
 
 
तो वहीं दूसरी तरफ एसबीआई की दहिसर पश्चिम शाखा से कथित लूटेरों ने लगभग ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए थे. एसबीआई बैंक में दिन दहाड़े हुई लूट की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।

अन्य खबरे