Breaking News

दिल्ली हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

09 Feb, 2021 3012

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लाल किले पर जिस तरह तिरंगे के साथ हरकत की गई थी, उसे कभी भूला नहीं जा सकता. देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. खबर के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को कह कि 26 जनवरी को हिंसा मामले में एक आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया. बता दें, दीप सिद्धू और तीन अन्य आरोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दीप सिद्धू को कहा से गिरफ्तार किया गया है. केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टरों की परेड करने का ऐलान किया था. इसके लिए दिल्ली पुलिस और आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच बातचीत हुई थी और अलग-अलग रूट तय किए गए थे. हालांकि, गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने तय रूट पर ना जाकर खुद के रूट पर जाने का फैसला लिया. इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. दीप सिद्धू के बारे में यह भी बातें सामने आई थीं कि वह बीजेपी का बेहद करीबी है. 

अन्य खबरे