ननद का गैंगरेप करानेवाली भाभी गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी से भाभी और ननद की एक हैरान करनेवाली कहानी सामने सामने आई है. गोंडा में 22 मई को ननद-भाभी के साथ गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. भाभी ही पूरे घटना की मास्टर माइंड निकली. उसके संबंध पहले से ही अभियुक्तों से निकले. भाभी ने ही पहले अपने 2 पूर्व परिचितों को बुलाया और ननद से दुराचार कराया, फिर उसे लखनऊ एक होटल में ले गई जहां एक अन्य परिचित ने ननद से रेप किया. पुलिस ने ननद से पूछताछ के बाद जब गहन छानबीन की तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए. अपर पुलिस अधिछक के मुताबिक, घटना में ट्रैफिकिंग व सेक्ससुअल एक्सप्लेटेशन के तहत अब तक भाभी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. घटना जिले के उमरी बेगमगंज थाना अंतर्गत है. गोंडा जिले के उमरी बेगम गंज में 22 मई को ननद-भाभी से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें बताया गया था कि 15 मई को किसी काम से दोनों निकली, जहां 2 लोग उन्हें मोटरसाइकिल से बैठा कर वजीरगंज थाना क्षेत्र में ले गए और बगीचे में दोनों के साथ दुराचार किया. महिला का पति हापुड़ से 22 मई को गांव आया और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने दूसरे दिन घटना के आरोपी अयोध्या निवासी सुहेल व बल्लू को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि भाभी 16 मई को ननद को लखनऊ अपने परिचितों के पास ले गयी. जहां ननद से दूसरे शख्स ने दुराचार किया था. एएसपी शिवराज के मुताबिक, पुलिस को जब यह जानकारी मिली तो सीडीआर और लखनऊ एक होटल के सीसीटीवी की जांच की गई तो ननद और भाभी का होटल में होना पाया गया, फिर जब भाभी से पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ शुरू की तो भाभी ने पूरा मामला उगला और भाभी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से जब यह पूछा गया कि भाभी क्या देह व्यापार में संलिप्त थी? तो उन्होंने सीधा जवाब न देकर बताया कि जैसे-जैसे सबूत मिल रहे हैं, उस आधार पर कार्यवाही की जा रही है. बता दें कि इस घटना ने भाभी और ननद के रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.