नशीली दवा खिलाने के बाद नाबालिग से गैंग रेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीली दवा खिलाकर 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. मामले में 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी. जिसके बाद आरोपी ब्वॉयफ्रेंड नाबालिग को नशीली टेबलेट खिलाकर अपने घर ले गया. जहां आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के 3 और नाबालिग दोस्त मौजूद थे और 4 आरोपियों ने नाबालिग का गैंगरेप कर दिया. इस पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन मुख्य आरोपी नाबालिग बॉयफ्रेंड जिसके घर पर ही पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. वो अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है. पुरानी बस्ती थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत मिलते ही 3 नाबालिग आरोपियों को आईपीसी की धारा 376, 376 (डीए), 363, 4, 366, 6 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने साबित कर दिया है कि कानून से बेख़ौफ़ लोग अभी भी अपने गंदे मंसूबों से अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे!