Breaking News

नाबालिग के साथ खेत में गैंग रेप

25 Jan, 2020 937

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में एक नाबालिग लड़की को बंधकर बनाकर उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब नाबालिग शौच के बाहर निकली थी। हालांकि, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना की बाबत पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वो शौच के लिए जा रही थी इस दौरान नौशाद, विवेक यादव और त्रिलोकी यादव उसे बंधक बना कर जबरन गन्ने के खेत में ले गए। यहां आरोपी नौशाद के दोनों दोस्त बाहर खड़े रहे और उसने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख विवेक और त्रिलोकी वहां से भाग निकले। जबकि लोगों ने मुख्य आरोपी नौशाद को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरे