Breaking News

दोस्त के बेटे की शादी में पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

23 Feb, 2020 1147

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कुछ रिश्ते देश और राजनीति से ऊपर होते हैं, इसीलिए कांग्रेस नेता और एक्टर शत्रुघन सिन्हा अपने दोस्त के बेटे की शादी में लाहौर गए हुए हैं. उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने इस पर सहमति जताई कि इस उपमहाद्वीप में अमनचैन को बढ़ावा देने के लिए काम करने की अत्यधिक आवश्यकता है. अल्वी के दफ्तर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों के बीच कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई. इस बात की पुष्टि पाक के राष्ट्रपति और शत्रुघन सिन्हा दोनों ने ही सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर की थी. तस्वीरें शेयर करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने लिखा था कि पाकिस्तान के गर्वनर हाउस के द्वारा उन्हें बुलाना और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात एक सम्मान की बात है. यह मुलाकात मेरे लाहौर दौरे के अंतिम दिन हुुई. मैं लाहौर में फैमिली फ्रेंड और बिजनेसमैन असद एहसान के बेटे अहमद असद की शादी में शिरकत करने आया हूं.

अन्य खबरे