पति के साथ दीक्षा लेने गयी पत्नी को जगतगुरु के शिष्य से हुआ प्यार, कथा सुनने के बाद प्रेमी के साथ भागी
मध्यप्रदेश के छतरपुर में अपने पति के साथ दीक्षा लेने के लिए एक महिला ने ऐसा कृत्य किया कि उसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. दरअसल करीब एक माह पहले चित्रकूट से जगतगुरु धीरेंद्र आचार्य कथा करने के लिए आए थे. इस दौरान राहुल दुबे नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दीक्षा लेने पहुंचा. राहुल की पत्नी रोज कथा श्रवण करने जाने लगी, इसी दौरान वह आचार्य के शिष्य नरोत्तम दास उर्फ उत्तम दुबे को दिल दे बैठी. नरोत्तम भी विवाहित महिला के प्रेम में इस कदर पागल हो गया कि एक बच्चे की मां को लेकर भाग वह गया. जिसके बाद महिला का पति अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर के गौरीशंकर मंदिर में जगतगुरु कथा करने आए थे. उनके साथ परछाई की तरह रहने वाला उनका शिष्य नरोत्तमदास भी आया था. यहीं पर छतरपुर का रहने वाला राहुल तिवारी अपनी पत्नी के साथ दीक्षा लेने पहुंचा था. कथा के दौरान रोजाना संपर्क में आने के बाद राहुल की पत्नी और शिष्य नरोत्तम एक-दूसरे को दिल दे बैठे. गौर करने वाली बात यह है कि कथित महिला का करीब 8 साल का एक बेटा भी है, लेकिन इसके बावजूद वह बीते 6 अप्रैल को नरोत्तम के साथ भाग गई. पीड़ित पति राहुल का आरोप है कि नरोत्तम उर्फ उत्तम दुबे ने जादू-टोना, टोटका कर उसकी पत्नी को फंसाया और उसे अपने वश में करके भगा ले गया. मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने राहुल शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच - पड़ताल शुरू करके महिला को बरामद भी कर लिया, लेकिन महिला अपने पति के खिलाफ खड़ी हो गई और अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराई कि उसका पति मारपीट करता है, वह अपने पति से प्रताड़ित है. वह उसके साथ रहना नहीं चाहती और अब नरोत्तमदास के साथ विवाह करके वह जीवन भर उसके साथ ही रहेगी. पत्नी के इस बयान से पीड़ित पति होशफाख़्ता हो गए लेकिन पत्नी के फैसले के आगे उसकी एक न चली. अब मध्यप्रदेश राज्य में यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है.