Breaking News

पति-पत्नी और दुधमुंहे बच्चे की गोली मारकर हत्या

10 Jan, 2024 836

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। भागलपुर में हुई वारदात में आरोपियों ने पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे को गोली मार दी। इस ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुरा भागलपुर दहल गया है। अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी जोड़े की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। गौरतलब है कि चंदन और चांदनी की शादी 2021 में हुई थी और उसकी एक साल की बेटी रोशनी थी। जानकारी के मुताबिक,  लड़की के परिवार वालों को इस दंपति की रिश्ता खटक रहा था। मृतक चंदन के भाई केदारनाथ सिंह ने बताया कि एक ही गांव में चंदन का दो मकान है। एक में माता और पिता रहते थे तो दूसरे में वह अपने परिवार के साथ रहता था। जब वह अपने परिवार के साथ पिता से मिलकर वापस लौट रहा था इसी दौरान घर से बाहर निकलते ही लड़की के पिता पप्पू सिंह और लड़की के भाई धीरज ने दोनों पर पहले रॉड से हमला किया और फिर बच्चा समेत तीनों को आंख और  सिर में गोली मार दी। गोली लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय थाना पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा  हुआ है।

अन्य खबरे