पत्नी पर चढ़ाई गाड़ी, फिल्म निर्माता गिरफ्तार
28 Oct, 2022
587
क्राइम डेस्क/in24 न्यूज़/मुंबई
फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अपनी पत्नी को कार से टक्कर मारने का मामला अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद निर्माता कमल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया था। इस घटना में उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उससे पूछताछ की जा रही थी।