Breaking News

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शानदार ओपनिंग, जानें पहले दिन की कमाई

26 Feb, 2022 653
संवाददाता/ in24 न्यूज़
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा निर्देशित और टैलेंटेड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर और शानदार डायलॉग के बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री का इंतजार कर रहे थे. और उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहे हैं. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection Day 1) पर अच्छी शुरुआत करते हुए उम्मीद के अधिक का कलेक्शन किया है. पहले दिन की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड में आलिया की ये फिल्म धमाल मचाने वाली है.


बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.50-10 करोड़ के आस-पास का रहा है. पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्मों और उनके पहले दिन के कलेक्शन के देखें तो ये अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है. फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए कहा तो यहां तक जा रहा है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी. ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की ओपनिंग को देखते हए बॉलीवुड के लिहाज से भी अच्छी खबर है. क्योंकि कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों पर पहले दिन शानदार कमाई करने वाली दूसरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म की ये एक अच्छी शुरुआत है और एक महिला स्टार द्वारा संचालित फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनर मानी जा रही है.

अगर फिल्म की बात करें तो यह गुजरात की एक लड़की की कहानी है जो एक्ट्रेस बनना चाहती थी. और इसी उम्मीद में अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर मुंबई आ जाती हैं. हालांकि यहां आकर उसके सपने वहां टूट जाते हैं और उसका प्रेमी उसे कमाठीपुरा में बेच देता है. उसके बाद से उस लड़की की गंगूबाई काठियावाड़ी माफिया क्वीन बनने की कहानी शुरू होती है.

अन्य खबरे