Breaking News

पांच सौ के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ली

31 Jul, 2021 756

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में पैसे ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया है। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है जहां महज 500 रुपये की खातिर बड़े भाई पर छोटे भाई को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में शुक्रवार की शाम बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या महज इसलिए कर दी, क्योंकि वह उससे अपने 500 रुपये मांग रहा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और बड़े भाई ने अपने नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मोहनिया के थाना प्रभारी आर के यादव ने बताया कि बडे भाई रामू शर्मा का 500 रुपये की चोरी हो गई थी। उसने अपने छोटे भाई 15 वर्षीय सोनू शर्मा पर आरोप लगाया कि उसी ने पैसे की चोरी की है। बड़ा भाई जब छोटे भाई से चोरी किए गए पैसे वापस करने की मांग की तो आरोप है कि दोनों में विवाद हो गया और बड़े भाई ने छोटे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे