पालघर जिले में चार लोगों ने की आत्महत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पालघर जिले में चार लोगों ने आत्महत्या की है. बता दें कि अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस चारो मामलों में एडीआर के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। कल्पेश दिलीप (37) नालासोपारा इलाके में रहता था। उसने घर के पंखे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके की पर पहुंची तुलिंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सचिन सुतार (37) वसई पश्चिम क्षेत्र में रहता था। उसने फाँसी से लटकर जान दे दी। वसई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हितेश झा (19) विरार पूर्व में रहता था। उसने घर मे लगे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। विरार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोनिका करबट (16) ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस चारो मामलों में जांच में जुटी हुई है।