Breaking News

पालघर में एक्साइज विभाग ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

23 Jan, 2020 1101

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुंबई से सटे पालघर जिले में एक्साइज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करों का पर्दाफाश किया है.दरअसल एक ट्रक के भीतर नायाब तरीके से अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी, जिसकी जानकारी एक्साइज विभाग के अधिकारियों को लगी जिसके बाद दमन से नासिक की तरफ ले जाई जा रही शराब की खेप को राज्य उत्पादन शुल्क के अधिकारियों ने रास्ते में ही पकड़ कर उसे जब्त कर लिया। राज्य उत्पादन शुल्क के अधिकारियों की यदि माने तो उक्त ट्रक के भीतर एक कैबिन बनाई गई थी जिसमें अवैध शराब के बॉक्स छिपाकर रखे गए थे.ऐसे तकरीबन 191 बॉक्स पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है जिसमें अलग-अलग ब्रांडेड कंपनी की अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी.राज्य उत्पादन शुल्क के अधिकारियों द्वारा की गई शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में कुल 11 लाख रुपये कीमती अवैध शराब और लगभग 20 लाख रुपये कीमती ट्रक को जप्त किया गया है.इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं.उनसे लगातार यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब की खेप लाई कहां से जा रही थी और इसे पहुंचाया कहां जाना था..

अन्य खबरे