Breaking News

पुणे में महिला बस कंडक्टर की ऑफिस में आत्मदाह करने की कोशिश

26 Feb, 2025 1051
संवाददाता/in 24 न्यूज़। 
 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) के लिए काम करने वाली एक महिला बस कंडक्टर ने उप मुख्य प्रबंधक संजय कुसालकर के दफ्तर के अंदर आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल महिला कंडक्टर का आरोप था कि   कुसालकर की ओर से यौन संबंधों की कथित मांग को पूरा करने से इनकार करने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया था.कथित उत्पीड़न और उसके बाद निलंबन से परेशान महिला ने   कुसालकर  के केबिन के अंदर अपने ऊपर एक ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि स्टाफ सदस्यों और सुरक्षा कर्मियों के समय पर हस्तक्षेप ने बड़ी दुर्घटना को रोक दिया गया. बता दें कि किसी विवाद या मांग को लेकर सरकारी दफ्तर में आत्मदाह का ये कोई पहला मामला नहीं है. आए दिन इस तरह की घटना देखने मिलती है. ज्यादातर महिलाओं को कंपनियों या अन्य जगहों पर सेक्सुअल  हरेसमेंट का सामना करना पड़ता है और इंकार करने पर उनकी नौकरी छिन ली जाती है जिस वजह से महिलायें कई बार खुद की जीवन लीला समाप्त कर लेती तो कई बार महिलायें खुद के आत्मसम्मान के लिए लड़ती भी है. और नये पाने में सफल भी होती है। बीते साल उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में एक किसान ने एसडीएम ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की थी. अधिकारियों ने बताया कि 53 साल के एक किसान ने मवाना में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की. अधिकारियों ने कहा कि किसान की पहचान अलीपुर मोरना गांव निवासी जगबीर के रूप में हुई, जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था. मालूम हुआ कि मामला वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने से जुड़ा हुआ था. किसान ने दावा किया था कि उसे गलत तरीके से एक जमीन से हटा दिया गया और इस कार्रवाई का विरोध करते हुए उसने आत्मदाह करने की कोशिश की.

अन्य खबरे